
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर, कास्टर टाउन स्थित, रौनियार वैश्य आश्रम में एकत्रित होकर, रौनियार वैश्य महिला संघ की कार्यकारिणी सदस्यों ने अध्यक्ष लाजवंती गुप्ता व सचिव कंचन मूर्ति शाह के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष निर्मला शाह, सहसचिव पायल गुप्ता व कोऑर्डिनेटर निक्की गुप्ता के सहयोग से, पिकनिक के साथ-साथ, कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का पुनीत कार्य संपन्न किया।
कुछ कंबल का वितरण आश्रम में जरूरतमंद महिलाओं को बुला कर किया गया तथा शेष कंबल गीता देवी कृष्ण मंदिर के समीप खड़े होकर जरूरतमंद ठेले वाले, रिक्शा वाले व अन्य को वितरित किया गया।
पिछले वर्ष महिला संघ ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बाबा मंदिर के पश्चिम गेट पर बैठे जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया था।
कंबल वितरण के पश्चात निर्णय लिया गया कि अगर यह ठंड आगे ज्यादा दिनों तक जारी रहती है, तो पुनः एक बार और कंबल वितरण किसी अन्य जगह पर जाकर, जरूरतमंद लोगों के बीच किया जाएगा।
कंबल वितरण के लिए सहयोग करने वाले सदस्यों के नाम है- निशा गुप्ता, इंदु देवी, जयमाला देवी , उषा गुप्ता, सविता शाह, बबीता आनंद, पूनम गुप्ता ,ममता शाह, रूपा गुप्ता, अंजू गुप्ता, अलका गुप्ता व अनमोल गुप्ता

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा