देवघर से युगल यादव का रिपोर्ट
देवघर एम्स अस्पताल में स्वास्थ नर्सिंग अधिकारियों के लिए एम्स अस्पताल में पीला बस चलवाया जा रहा है। जबकि अन्य पीला बस का उपयोग स्कूलों में किया जाता है। जानकारी हो कि सरकार की ओर से ऐसे बसों पर विशेष छूट प्रदान की जाती है। जबकि एम्स अस्पताल के अंदर से देवघर के लिए सुबह शाम पिला बस का संचालन करवाया जा रहा है। जानकारी हो कि पीला बस संख्या जेएच 15ए एफ 3178 को एम्स अस्पताल के अंदर से संचालित करवाया जा रहा है। इस बात की जानकारी मिली थी उसे एम्स प्रबंधन की ओर से आदेश मिला हुआ है। इस बावत एम्स अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी साकेत बिहारी ने बताया कि उसे डीटीओ देवघर के माध्यम से किस आधार पर परमिट मिला है, उसकी जानकारी नहीं है। लेकिन एम्स अस्पताल के अंदर से संचालित करवाने का आदेश एम्स अस्पताल के निदेशक द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिस आधार पर वह को मुख्य गेट अंदर आने दे रहा है। जबकि अन्य और भी बस संचालित होते हैं, जिसे मुख्य गेट के बाहर ही रखा जाता है। इन बसों से एम्स अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी छुट्टी के बाद देवघर तक और पुनः देवघर से एम्स अस्पताल ड्यूटी के लिए आते हैं।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा