
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
उपयुक्त-सह-अध्यक्ष सड़क सुरक्षा समिति विशाल सागर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह, 2025 के आठवें दिन जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द के द्वारा यातायात पुलिस बल एवं परिवहन कार्यालय की टीम द्वारा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही जागरूकता बाइक

रैली जिला परिवहन कार्यालय देवघर से शुरू होते हुए टावर चौक, झरना चौक, कुंडा मोड़ कुंडा बाईपास, बैजनाथपुर मोड़, रंगा मोड़, बरमसिया चौक, अंबेडकर चौक, शंख मोड़, बजला चौक एवं राय एंड कंपनी मोड़ होते हुए वापस जिला परिवहन कार्यालय में समाप्त हुआ।

इसके अलावा इस दौरान आम जनमानस को दो- पहिया वाहन चालक व उसके साथ बैठे सहयात्री को हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना, मोटर कार चलते वक्त सीट बेल्ट का उपयोग करना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग न करना,

खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने इत्यादि जैसे सड़क सुरक्षा यातायात के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा परिवहन कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण व सेल्फी लेकर वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटना में कमी लाने और कारगर

कार्य करने का सभी को संकल्प दिलाया। उक्त कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, देवघर अमर जॉन आईन्द,यातायात प्रभारी माइकल कोड़ा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक प्रविंद कुमार, आईo टीo सहायक अजय कुमार, यातायात पुलिस एवं कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।


More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन