नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

50 th जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड कबड्डी टीम उत्तराखंड रवाना

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

8 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक चलने वाले 50th जूनियर राष्ट्रीय कब्बड्डी चैंपियन जो कि उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित होगा उसके लिए 24 सदस्यीय टीम (बालिका) में लकी कुमारी बोकारो ,नमिता कुमारी धनबाद ,रिया कुमारी साहिबगंज, डोली कुमारी कोडरमा, आरती कुमारी साहिबगंज, सीता कुमारी रामगढ़, सृष्टि कुमारी हजारीबाग, खुशबू वर्मा देवघर, अनुष्का कुमारी देवघर ,पल्लवी कुमारी बोकारो,सोनाक्षी हांसदा रांची, दीक्षा सिंह गिरिडीह और (बालक) में अनंजय सिंह गढ़वा, रोहित ओझा जामताड़ा, कुलदीप कुमार ,जितेंद्र कुमार ,मंटू कुमार ,(सभी बोकारो )मनीष कुमार, देवघर बापी हाजरा ,धनबाद रोशन कुमार ईस्ट सिंहभूम, सचिन कुमार गिरिडीह ,शुभम कुमार बिट्टू कुमार गौतम कुमार (कोडरमा)हरिद्वार के लिए रवाना हुई।।दस दिनों (27/12/24 से 05/01/25) तक देवघर जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रेक्टिस कैम्प के बाद 06/01/25 को टीम का चयन कब्बड्डी संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े,सचिव धर्मेंद्र देव ,राष्ट्रीय कोच आलोक कुमार ,बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया।। टीम चयन के बाद झारखंड कबड्डी टीम उत्तराखंड (हरिद्वार)के लिए उपासना ट्रेन से प्रस्थान कर गई ।
प्रस्थान से पहले देवघर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष डाक्टर सुनील khaware ने चयनित खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं । शुभकामना देते हुए अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि टीम चैंपियन होकर अगर आती है उनका भव्य स्वागत देवघर कब्बड्डी संघ की तरफ से किया जाएगा।किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए कब्बड्डी संघ और जिला ओलंपिक संघ सदैव लगा हुआ है।खिलाड़ियों ने देवघर में आयोजित दस दिवसीय प्रेक्टिस कैम्प में दी जाने वाली बेहतर सुविधा के लिए अध्यक्ष सुनील खवाड़े का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की अच्छी व्यवस्था ( विशेषकर खाने और रहने) की उतम व्यवस्था इससे पहले इतनी अच्छी तरह देवघर में ही मिला.इस तरह के माहौल मिलने से खिलाड़ियों के मनोबल में काफी विकास होता है।।