
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
आज दिनांक 06.01.2025 को देवघर आगमन के पश्चात माननीय पूर्व प्रधानमंत्री हरदानहल्ली डोड्डेगौड़ा देवेगौड़ा (HD Deve Gowda) ने कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर में तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चारण के संकल्प कराया गया। इसके बाद में माननीय पूर्व प्रधानमंत्री ने मंदिर के गर्भ गृह पहुंचकर पवित्र द्वादस ज्यातिर्लिंग का जलाभिषेक किया और मत्था टेककर मंगलकामना की।

इसके अलावा इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने माननीय पूर्व प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र प्रदान किया।


More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा