देवघर से प्रेम रंजन झा
देवघर के सातर स्थित भंडारकोला डीएवी पब्लिक स्कूल के नए प्रधानाचार्य ने आज पदभार ग्रहण कर लिया।जबकि नए प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण करने के बाद प्राचार्य बलराम कुमार झा ने बताया कि स्कूल का संचालन एक बड़ी जिम्मेदारी होती है जिस प्रकार एक पिता को अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाना है उसी प्रकार हजारों बच्चों की जिम्मेदारी एक प्राचार्य पर होती है वहीं बलराम कुमार झा ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मौके पर उन्होंने कहा कि विद्या का मंदिर बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए जीवन की पहली पाठशाला होती है जहां पर अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने के बाद बच्चे डॉक्टर इंजीनियर और उच्च पदों पर काबिज हो जाते हैं इसमें न सिर्फ स्कूल की बल्कि अभिभावक की भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है बच्चों में संस्कार के साथ-साथ विद्या का समावेश कर बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए हर कदम उठाए जाएंगे इसके अलावा अभिभावक से नए प्रधानाध्यापक ने गुजारिश की है कि वह बच्चों को स्कूल भेजें और कम से कम 75 फीसदी अटेंडेंस जरूर करवाया जाय जो की सीबीएससी का गाइडलाइन भी है इसके अलावा प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के अलावा इन्हें अन्य एक्टिविटी में भी जोड़ा जा रहा है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन