अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आजसू का तीसरा दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी
देवघर वीर कुंवर सिंह चौक पर आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी द्वारा नाबालिग बच्ची रोशनी कुमारी जो की 7 महीने से लापता है, उसको बरामद करने एवं देवघर जिला अंतर्गत 19 थाना के करीब चार दर्जन महिला संबंधित आपराधिक मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना के आज तीसरा दिन भी जारी रहा |आज धरना कार्यक्रम के दौरान देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी, झारखंड सरकार के मुख्य सचिव, झारखंड सरकार के गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर अनिश्चितकालीन धरने से अवगत करते हुए कहा कि आज तीन दिन हो गए हैं, लेकिन देवघर पुलिस प्रशासन द्वारा अनिश्चितकालीन धरने पर अभी तक कोई सूध नहीं लिया गया है जबकि यह धरना 72 घंटे से जारी है | ना देवघर पुलिस प्रशासन से मामले को जानने के लिए कोई आया और ना ही देवघर जिला प्रशासन से कोई भी वरीय पदाधिकारी आए हैं | ना ही अनिश्चितकालीन धरना के मांगों पर कार्रवाई की जा रही है | आजसू पार्टी देवघर कमेटी यह मांग करती है की नाबालिग लड़की अविलंब बरामद हो एवं 19 थाना में दर्ज 4 से अधिक दर्जन मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी हो | मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा कहा गया कि 7 महीने से एक नाबालिग लड़की बरामद नहीं हो रही है, महिलाओं के साथ लगातार अपराधिक घटना घट रही है और देवघर पुलिस प्रशासन डबल हेलमेट चेकिंग के नाम पर गरीब जनता से पैसा लूट रही है | कोई हॉस्पिटल जा रहा है, कोई अस्पताल जा रहा है, कोई ट्रेन पकड़ने जा रहा है, कोई इमरजेंसी में कहीं जा रहा है, उन्हें भी कोई रियायत नहीं मिल रहा है सीधे 5000 का चालान काट दिया जा रहा है | सर्वप्रथम देवघर पुलिस प्रशासन क्राइम को कंट्रोल करें जो की सबसे जरूरी चीज है, महिला संबंधित अपराधों को रोके | मौके पर गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा कहा गया कि साहिबगंज डीसी के घर पर प्रतिबंध 21 कारतूस मिलना इस बात का सबूत है की झारखंड में रक्षक ही भक्षक बनकर कार्य कर रहे हैं | हेमंत सोरेन महागठबंधन सरकार जनता से जवाब दें | मौके पर आज उपस्थित थे : लापता लड़की रोशनी कुमारी के पिता विष्णु बरनवाल एवं माता रूबी देवी, केंद्रीय समिति सदस्य शैलेंद्र कुमार सिंह (मुन्ना सिंह टाइगर), गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, देवघर जिला उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल, महिला संग जिला अध्यक्ष जया देवी, व्यापार प्रकोष्ठ देवघर जिला अध्यक्ष अनिल झा, जिला महासचिव सरोज कुमार उर्फ बाबूधन, जिला सचिव चंदन बरनवाल जिला सह सचिव आनंद तुरी, जिला सह सचिव नितेश कुमार पांडे, जिला कार्यसमिति सदस्य सोनू कुमार, महिला जिला कार्यसमिति सदस्य चंद्रावती देवी, महिला जिला कार्यसमिति सदस्य निक्की देवी, जिला कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मोदी, जिला कार्यसमिति सदस्य सूरज कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश बरनवाल, इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे |

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन