देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
डॉ युगल किशोर चौधरी, सिविल सर्जन, देवघर के निर्देशानुसार जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, डॉ मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में केन्द्रीय कारा, देवघर में एन०सी०डी० कार्यक्रम अंतर्गत रास्ट्रीय मानसिक स्वास्थय कार्यक्रम का आयोजन किया गया | उक्त कार्यक्रम में केन्द्रीय कारा के कैदियों एवं कर्मियों के लिए एक मानसिक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे मानसिक रोग जैसे – अवसाद, तनाव एवं चिंता से निपटने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई |
उक्त कार्यक्रम की सुरुवात अधीक्षक, केन्द्रीय कारा, देवघर के द्वारा मानसिक स्वास्थय के बारे में उचित मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश दिया गया ।
वहीं मौके पर उपस्थित डॉ मनोज कुमार गुप्ता एवं डॉ राजीव रंजन राज ने बताया की सक्रिय रहना जितना शरीर के लिए अच्छा है उतना ही मस्तिष्क के लिए अच्छा है । नियमित व्यायाम या गतिविधि आपके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है और तनाव को दूर कर सकती है । साथ ही बताया गया कि यदि आपको कोई चिंता, तनाव या परेशानी है, तो उसे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ साझा करना जो आपकी परवाह करता हो, आपके तंत्रिका तंत्र को शांत करने और तनाव दूर करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। और इसके विपरीत कभी-कभी दूसरों को सुरक्षित और समर्थित तरीके से सुनना आपको व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद कर सकता है । यह महत्वपूर्ण है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के विचारों को साझा करने और सुनने में सहज महसूस करें ।
उक्त कार्यक्रम में अधीक्षक, केन्द्रीय कारा, देवघर, रवि चन्द्र मुर्मू (डी०पी०ए०) , एम डी शरीफ (पी०एस०डब्ल्यू०) एवं अन्य उपस्थित थे ।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन