देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
आज दिनांक-16.12.2024 को कृषि उत्पादन बाजार समिति, देवघर में राहुल कुमार, पणन सचिव के अध्यक्षता में देवघर जिले के एफ.पी.ओ के साथ एक बैठक आहूत की गई जिसमें भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना ई-नाम के बारे में विस्तृत जानकारी संतोष कुमार, स्टेट कोडिनेटर, रांची द्वारा दी गई। साथ ही किसानों के हितकारी कार्य के लिए ई-नाम से जोड़ने एवं व्यापार का बढ़ावा देने और लेन-देन को पारदर्शी रूप में करने के साथ किसानों के उपज का सही मुल्य सीधे उनके खाते में पहुंचान हेतु विषय पर गहन चर्चा किया गया। एफ.पी.ओ. द्वारा भी ई-नाम पोर्टल पर कार्य करने अभीरूचि दिखाई गई साथ ही किसानों को अपने उपज बेचने हेतु कृषि उत्पादन बाजार समिति, देवघर में लाने एवं व्यापार करने के लिए किसानों के साथ बैठक कर बाजार समिति, देवघर में ई-नाम पोर्टल से जाड़ने के लिए कार्य करने की सहमति दिया गया।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा