नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

हिंदी विद्यापीठ में व्यवस्थापक के निधन पर शोक सभा आयोजित संस्थान में तीन दिनों के अवकाश की हुई घोषणा

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर 16 दिसंबर: हिंदी विद्यापीठ के व्यवस्थापक, बीएड कॉलेज के चेयरमैन व तक्षशिला विद्यापीठ के एमडी पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णानंद झा के निधन हो जाने के कारण विद्यापीठ परिसर स्थित तीनो संस्थानों में

सोमवार को तीन दिनों के लिए अवकाश की घोषणा की गई। इससे पूर्व साढ़े 10 बजे हिंदी विद्यापीठ परिसर में तीनों संस्थानों के कुलसचिव व प्राचार्य समेत सभी कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावक स्व.झा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर संस्था के कुलसचिव कौशल किशोर ठाकुर, डॉ. संजय कुमार खवाड़े, हिन्दीविद्यापीठ बीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आशा मिश्रा, उप प्राचार्या डा. रीतू रानी तथा तक्षशिला विद्यापीठ के प्रभारी प्राचार्य श्री शुभरो भट्टाचार्य ने तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सभी कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राओं ने अपने संस्थान प्रमुख की दिवंगत आत्मा की शांतिके लिए प्रार्थना की।

इस बीच सबों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्व.झा की आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर संस्थान के मीडिया प्रभारी शम्भू सहाय, साहित्य प्रेस प्रबंधक हिमांशु झा, कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार व पंकज कुमार सिन्हा समेत सैकड़ों कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थी। शोकसभा के अंत मे कुलसचिव श्री ठाकुर ने विद्यापीठ द्वारा संचालित तीनो संस्थान में तीन दिनों की अवकाश की घोषणा किया।

You may have missed