नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

जिले बढ़ते अपराध को लेकर आजसू ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

जिले बढ़ते अपराध को लेकर आजसू ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

देवघर/वरीय संवाददाता प्रेम रंजन झा

बुधवार से आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी द्वारा वीर कुंवर सिंह चौक पर देवघर पुलिस प्रशासन की लापरवाह एवं गैर-जवाबदेह कार्यशैली के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना का आरंभ जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य के नेतृत्व में किया गया ।उक्त अनिश्चितकालीन धरना देवघर जिले में बढ़ रहे महिला हत्या, दहेज हत्या, डायन हत्या, यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, फोटो वायरल करना, नाबालिक से योनाचार, नाबालिक को भगाकर ले जाना और बेच देना, महिला को आत्महत्या के लिए मानसिक उत्पीड़न, इत्यादि लंबित चार दर्जन से अधिक मामले जिसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है और मामले को दबा कर देवघर पुलिस द्वारा रखा गया है। उक्त सभी मामलों में अपराधियों को चिन्हित कर सजा देने की मांग किया गया । अनिश्चितकालीन धरना का मुख्य उद्देश्य जसीडीह थाना अंतर्गत मानिकपुर गांव की 14 वर्षीय नाबालिक लड़की रोशनी कुमारी का है जो पिछले 7 महीने से लापता है, जिसकी जसीडीह कांड संख्या 251/2023 दिनांक – 3 जून 2023 को दर्ज है, परंतु देवघर पुलिस प्रशासन की गैर जवाब देह एवं लापरवाही का नतीजा है कि आज तक लड़की बरामद नहीं हुई । वह किस हाल में है और कहां है यह किसी को नहीं पता है । मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य के साथ, महिला जिला अध्यक्ष जया देवी, गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, लापताल नाबालिक लड़की के माता-पिता समेत आजसू देवघर जिला कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी धरना पर बैठे रहे । यह धरना तब तक चलेगी जब तक नाबालिक लड़की बरामद नहीं हो जाती या देवघर पुलिस प्रशासन की तरफ से लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता है । मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा कहा गया कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में लड़कियों और महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधिक घटना जैसे जलाकर हत्या कर देना, दहेज हत्या करना, डायन कहकर हत्या करना, लड़कियों और महिलाओं के साथ रेप करना, यौन शोषण करना, लड़कियों का फोटो वायरल करना, रास्ते पर लड़कियों के साथ छेड़खानी करना, नाबालिक से यौनाचार करना, नाबालिक लड़की को भगाकर दूर प्रदेश में बेचना, इत्यादि अन्य घटनाएं काफी बढ़ गया है ।
* क्या क्या है मांग
14 अक्टूबर 2020 को घोरमारा रेलवे स्टेशन के पास मिला आधा जला महिला का शव मामले में आरोपियों को ढूढने,19 अप्रैल 2020 को रीखिया थाना क्षेत्र के चमेली गांव की झाड़ियां के पास मिली महिला की आधा जला लाश मामले में आरोपियों को ढूढने,21 अप्रैल 2022 को त्रिकुट पहाड़ के पास पर्यटक महिला का नग्न अवस्था में लाश बरामद हुई थी के आरोपियों को खोज करने,
24 अप्रैल 2023 को मोहनपुर थाना क्षेत्र की विवाहिता की हत्या कर लाश जलाने का प्रयास किया करने के आरोपियों की खोज करने,मधुपुर की चर्चित घटना अनुराग अस्पताल मधुपुर मामले में भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने की बात कही गई है।
मौके पर लापता नाबालिक लड़की के पिता विष्णु बरनवाल एवं माता रूबी देवी, आजसू केंद्रीय सचिव राजा साहनी, केंद्रीय समिति सदस्य मुन्ना सिंह टाइगर, गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह,देवघर जिला उपाध्यक्ष दीपक जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, देवघर जिला सह सचिव नितेश कुमार पांडे, जिला सह सचिव रविकांत झा, जिला सह सचिव आनंद तुरी, जिला सह सचिव तुषार गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य गोपाल ठाकुर, जिला कार्य समिति सदस्य आशीष यादव, जिला कार्य समिति सदस्य निरंजन सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य योगेश बरनवाल, देवघर नगर उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, देवघर प्रखंड कार्य समिति सदस्य धर्मराज मंडल, देवघर प्रखंड कार्य समिति सदस्य सूरज कुमार, देवेंद्र कुमार राउत, सुरेश बरनवाल, ममता देवी, सूरज बरनवाल, इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।