*■ उपायुक्त श्री विशाल सागर ने लगातार गिरते पारा और बढ़ती ठंड को देखते हुए असहाय गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया….*
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल सागर ने देवघर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर असहाय, भूमिहीन, दिव्यांग, रिक्शावाले, फुटपाथ पर सो रहे लोगो व जरुरतमंदो के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन पर कम्बल वितरण के क्रम में उपायुक्त ने लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा ठंड के प्रति लोगों को सचेत कर ठंढ से बचने की सलाह दी। साथ ही स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज करवाने की सलाह दी।
*इस दौरान उपरोक्त के अलावा* जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, गोपनीय प्रभारी श्री प्रशांत लायक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थे।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा