
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान के समर्थन में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुधीर कुमार देव, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी एवं देवघर जिला इंटक के सचिव सदाशिव राणा द्वारा देवघर प्रखंड के शंकरी, देवपुर, कोठिया एवं गिधनी में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

उक्त अवसर पर इंटक एवं महिला कांग्रेस नेताओं ने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उक्त अवसर पर इंटक एवं महिला कांग्रेस नेताओं ने लोगों को झारखंड के महागठबंधन सरकार द्वारा 5 साल में राज्य के विकास हेतु किए गए कार्यों की जानकारी दी तथा कहा कि यह महागठबंधन सरकार की ही देन है कि उसके 5 साल के शासनकाल राज्य के हर वर्ग का उत्थान हुआ है खासकर मैया योजना से महिलाएं काफी लाभान्वित हो रही हैं।

उक्त अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीण लोगों में तारिणी यादव, प्रकाश यादव, भुनेश्वर यादव, रंजीत यादव ,शंकर यादव, मुकेश मंडल, डमरू यादव, नरेश यादव, वासुदेव मंडल, रुद्रा देवी , शोभा देवी, रीना देवी, रंजीत रावत, ललिता देवी, रूकमणि देवी, विपिन दास, उचित दास, कुलदेव महरा इत्यादि उपस्थित थे।

चुनाव प्रचार के दौरान ही देवघर विधानसभा के महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव से कोठिया में मुलाकात हुई और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन