देवघर से प्रेम रंजन झा
आज दिनांक 15.11.2024 को भारतीय जनता पार्टी के देवघर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक नारायण दास चुनाव प्रचार के दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवघर से आशीर्वाद लेने के लिए जिला अध्यक्ष निर्मल प्रकाश दीपक जी के आवास पर आए एवं कायस्थ महासभा के साथ बैठक कर उनके पक्ष में वोट करने की अपील की ।उन्होंने सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की ।उन्होंने कहा कि इस महापर्व को सभी मतदाताओं को मनाना है एवं वोट देने के लिए घर से बाहर निकलना है एवं भाजपा को जीता कर नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना है ।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने उन्हें चुनाव में सहयोग करने का आश्वासन देते हुए जीत हासिल करने का आशीर्वाद दिया।
बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महामंत्री बिनोद कुमार प्रसाद,कार्यकारी अध्यक्ष सोना कु सिन्हा,संगठन मंत्री अवनि कुमार सिन्हा,युवा अध्यक्ष जितेंद्र कु सिन्हा,महिला अध्यक्ष शोभा सिन्हा,प्रदेश सचिव राजेश प्रसाद,सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ मोहन कु सिन्हा,सचिव विधि प्रकोष्ठ विश्वजीत कु सिन्हा,संयुक्त सचिव संगठन विनय कु सिन्हा ,उपाध्यक्ष संगठन प्रभाकर कंठ, मिथिलेश कुमार, ज्ञान प्रकाश एवं अन्य उपस्थित थे

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा