देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि विधानसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर आज मतगणना सह बज्र गृह में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से जिले के तीनों 15-देवघर, 14-सारठ, 13-मधुपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सम्पन्न हुई। ऐसे में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल जिले के सभी मतदाताओं, पुलिस अधीक्षक, वरीय अधिकारियों, पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, कोषांग के सभी कर्मियों, मतदान कर्मियों तथा सभी सुरक्षा बलों, अर्द्ध सैनिक बलों यथा सषस्त्र सीमा बल के जवानों को आभार और धन्यवाद।
इसके अलावे पूरे मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के द्वारा किये गये सहयोग के लिए सभी मीडिया कर्मियों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने आभार प्रकट किया है। साथ ही चुनाव के सभी प्रत्याषियों ने भी चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न करने में अपनी भागिदारी निभाई है। इन सबों के सहयोग से ही जिला प्रशासन ने भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का अक्षरषः पालन करते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के विजयी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*