नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

भाजपा झारखण्ड प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिव राज सिंह चौहान ने किया प्रेस कांफ्रेंस

भाजपा झारखण्ड प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिव राज सिंह चौहान ने किया प्रेस कांफ्रेंस

घुसपैठिया से राज्य को बचाना है,इंडी गठबंधन से दूर रहें-शिवराज सिंह चौहान

देवघर से प्रेम रंजन झा

देवघर-स्थानीय एक होटल के सभागार में भाजपा झारखण्ड प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया।इस दौरान मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा आज काफी पवित्र दिन है आज भगवान बिरसा मुंडा की जन्मदिन है।विरसा मुंडा ने माटी बेटी और रोटी की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए।आज झारखण्ड की माटी बेटी और रोटी खतरे में है।वर्तमान सरकार के कार्यकाल में यह दाव पर लगी हुई है।वहीं श्री चौहान ने कॉंग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के वयान पर कहा कि अगर इंडी गठवन्धन की सरकार बनेगी तो घुसपैठियों को साढ़े चार सौ में गैस सिलेंडर देंगे यह कांग्रेस प्रभारी का बक्तव्य है।इससे यह क्लियर हो गया है कि झारखण्ड में घुसपैठिए हैं और यह सब इनके वोट बैंक हैं।वे मानते हैं घुसपैठिये उनके बोटर हैं इस लिए उन्हें ये संरक्षण देते हैं।वहीं एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि ख़ुफ़िया विभाग की लेटर जिला के सभी उपायुक्त को दिया गया है जिसमें यह सूचना है कि यहां के मदरसों में घुसपेठिये हैं,उन्हें पनाह दिया जाता है फ़िर भी उन्हें कानूनी परिक्रिया के तहत वोटर बनाया जा रहा है।यह अवेध घुस पेठिये कांग्रेस,जेएमएम और राजद के दिमाग में घुस गए हैं।वहीं श्री चौहान ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनके लोग ने घुस पैठियो के विषय में एक शब्द नहीं बोलते हैं कोई खण्ड़न नहीं करता है?यहां के जमीन और महिलाओं के साथ लगातार उनके द्वारा अत्याचार किया जा रहा है जमीनों को हथियाया जा रहा है।वहीं श्री चौहान ने कहा कि आज संताल परगना की डेमोग्राफि देखिए आज इनकी सँख्या 44 प्रतिशत से घट कर 24 प्रतिशत रह गया है यह बहुत की भयावह स्थिति है।पहाड़िया जाती खत्म हो रहा है आज इनके जमीन और घरों को हड़पा जा रहा है।बंगला देशियों को जमाय का दर्जा दिया जा रहा है इसे रोकना होगा।हमारी सरकार बनी तो हम इन लोगों को बाहर निकालेंगे और हड़पी गयी जमीनों को वापस करवाएंगे।यहां लव जिहाद जैसे मामले बराबर सामने आ रहा है झारखण्ड की माटी बेटी और रोटी को बचाना है तो भाजपा की सरकार बनावे।कॉंग्रेस का इतिहास ही रहा है जिनसे देश को खतरा है कॉंग्रेस को उनसे दोस्ती है।ऐसे लोग कैसे देश भक्त हो सकते हैं।इनलोग तो धारा 370 हटाने में तुले हुए हैं ,आज कांग्रेस,राजद,जेएमएम जैसे पार्टियों से बचना है।अभी नहीं तो कभी नहीं।

You may have missed