
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर: आज दिनांक 14.11.24 को इनरव्हील क्लब ऑफ़ बाबाधाम ने बाल दिवस के अवसर पर सरस कुंज जाकर वहाँ के बच्चों के बीच चॉकलेट, समोसा, मीठाई, नमकीन इत्यादि का वितरण किया।
मौके पर इनरव्हील क्लब ऑफ़ बाबाधाम की अध्यक्षा निधि राज ने कहा कि हमें बच्चों को निःस्वार्थ रूप से प्यार करना चाहिए। क्यूंकि आज के यही बच्चे कल के भारत बनाएंगे। बच्चे देश का भविष्य और समाज की नींव होते हैं, इसलिए उनके उत्थान हेतु हमे हर संभव प्रयास करना चाहिए। हम अपने इसी प्रयास के अंतर्गत आज इन बच्चों के समीप पहुंचकर इनके चेहरे पर खुशियां बिखेरने आए हैं।
इस दौरान इनरव्हील क्लब ऑफ़ बाबाधाम की सदस्या रूबी कुमारी, प्रियंका, सोनी खेतान, सोनी केशरी, नेहा केशरी, रीमा केशरी, अंशु केसरी, जूही मोदी, अलका कुमारी, अलका गुप्ता, शालू जैन, अमृता छावछरिया, आकांक्षा बाजला इत्यादि उपस्थित थीं।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा