भीम आर्मी देवघर ने शोर्य दिवस पर वृद्धा आश्रम में असहाय नेत्रहीन लोगो को कराया भोजन
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
भीम आर्मी भारत एकता मिशन देवघर ने शोर्य दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम व नेत्रहीन तथा मूकबधिर बच्चो के लिए 1 जनवरी को सभी के लिए भोजन बनवाया और सभी को भोजन कराया। भीम आर्मी के सक्रिय कार्यकर्ता चुन्नू शाह के अथक प्रयास से यह नेक कार्य किया गया। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार दास ने कहा कि आज का दिन बहुजन समाज के लिए ऐतिहासिक दिन है 1 जनवरी 1818ई को भीमा कोरेगांव में हमारा जीत हुआ था इसी खुशी में आज ये कार्यकर्म किया गया है। साथ ही जिला सचिव कृष्णा कुमार जी ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और हमारा प्रयास यही है कि सभी लोगो में खुशहाली बनी रहे और हम सब का सोच यही है कि कोई भी असहाय बेबस लाचार लोग अपने आप में असहाय महसूस न करें यही सोच के साथ आज वृद्धा आश्रम में एक पिकनिक का आयोजन किया गया।साथ ही कृष्णा कुमार ने कहा की आज तक बहुत पिकनिक मनाए लेकिन उन सभी में कभी अपने आप को संतुष्ट नहीं कर पाए लेकिन आज सभी वृद्ध वृद्धाओं बच्चो के साथ भोजन करके अपने आप में एक संतुष्ट महसूस कर रहा हूं। इस मौके पर भीम आर्मी देवघर प्रखंड उपाध्यक्ष संजीत कुमार, चुन्नू शाह,शशि कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन