देवघर से प्रेम रंजन झा

जरमुंडी विधानसभा के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बादल पत्रलेख ने सारवां प्रखंड के बनवरिया तथा पहारिया पंचायत के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि मैं एक सच्चे सेवक के रूप में दिन रात सबकी सेवा करते आ रहा हूॅं। हेमंत सोरेन सरकार के साथ हमारे कार्यों का मूल्यांकन कर अपना कीमती वोट करें। विकास की पहिया निरंतर जारी है,सबका सम्मान हो। ऐसी सरकार झारखंड में पुनः बनाने के लिए जरमुंडी से अपने भाई को भारी मतों से जीत दिलाऐं। अभी क्षेत्र में बहुत ही बहरुपिए देंगें, तरह तरह के झूठ, फरेब,जुमले से गुमराह करेंगें। इनके बातें से सावधान और सजग रहते हुए इंडिया गठबंधन को जीत दिलाऐ।
इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, महासचिव -सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि त्रिपुरारी मंडल, ब्रह्मदेव बर्मा,रामदेव मंडल,आनंद बर्मा, रंजीत बर्मा,भीखन बर्मा,मनोज यादव, नितेश यादव,शंकर तुरी आदि दर्जनों मौजूद थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा