देवघर से प्रेम रंजन झा

भारतीय जनता पार्टी देवघर विधानसभा चुनावी कार्यालय बाजला चौक में प्रबुद्ध एवं व्यवसायिक वर्ग के साथ बैठक की बैठक मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के प्रभारी सह केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे । इसमें भाजपा द्वारा व्यापारी हित में उठाए गए कदम के बारे में बताया गया। एवं 20 नवंबर
को मतदान करने का आग्रह किया गया।

मौक़े मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान कहा कि व्यापारियों को मोदी सरकार में सर्वाधिक सम्मान मिला है। आज व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। भाजपा सदैव व्यापारियों के हित में काम करती रही है। जीएसटी में तमाम संशोधन इसके उदाहरण हैं।
और झारखंड की हेमंत सरकार ने सब के साथ छल किया

और कहाकि भाजपा सरकार आएगी तो व्यापारी भयमुक्त होकर अपना व्यापार करेगे । माफिया अभी से भयभीत हैं। मोदी जी ने बैंको के माध्यम से व्यापारी को बिना गारंटी ऋण देने की सुविधा दी है। भाजपा सरकार आएगी तो किसी व्यापारी भाई से अब कोई माफिया गुंडा टैक्स नहीं ले सकता। वो जानता है दूसरे ही चौराहे पर उसका इनकाउंटर हो जाएगा। देश व प्रदेश में गुंडा माफिया भयभीत हैं।

बैठक में 20 नवंबर को सभी को घर से निकल कर अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। व्यापारी हित में भाजपा को वोट देने पर जोर दिया। उन्होंने कहाकि व्यापारी देश की रीड की हड्डी है और भाजपा सरकार इस बात को बखूबी जानती है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी महामंत्री अधीर चंद्र भैया संतोष उपाध्याय सहित सेंकड़ों प्रबुद्ध एवं व्यवसायिक एवं भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा