नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

एनएसजी कमांडो के अधिकारी ने लिया एम्स अस्पताल जायजा, विभिन्न जगहों पर किया निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश

 

देवीपुर देवघर से युगल यादव का रिपोर्ट

आज बुधवार को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर के सिरसा और गोड्डा में आगमन प्रस्तावित है। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा करेंगे। इसे लेकर व्यापक रूप से सुरक्षा व्यवस्था विभिन्न पहलुओं पर चाक चौबंद को लेकर संबंधित अधिकारी लगे हुए हैं। इसी क्रम में एनएसजी कमांडो के कई अधिकरियों ने लिया एम्स अस्पताल का जायजा लिया। यहां विभिन्न जगहों पर किया निरीक्षण। साथ ही आवश्यक दिशा दिशा भी निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में आईपीडी ब्लॉक ए के आईसीयू वार्ड, बेड की स्थिति, इमरजेंसी वार्ड, पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था, हेलीपेड, वाहन इंट्री, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि का सघन जांच पड़ताल किया। सभी तरह के व्यवस्था चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया है। इस दौरान करीब दो दर्जन एनएसजी कमांडो के जवान मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को दो पुलिस पदाधिकारी और कई जवानों की ड्यूटी एम्स अस्पताल में लगाई गई है।