देवघर से प्रेम रंजन झा

देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी डैम में सोमवार को नहाने गये 21 वर्षीय ब्रह्मदेव दास का पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया. देर रात तक परिजनों ने उसे ढूंढ़ने की कोशिय की, लेकिन उसका पता नहीं चला. ब्रह्मदेव मधुपुर थाना क्षेत्र के बड़ा राजा बांध गांव का रहनेवाला है. वही वह पुनासी में अपने ससुराल आया हुआ था, घटना की सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की. इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने दोपहर करीब दो बजे NDRF टीम को मामले की जानकारी दे दी, लेकिन रात तक टीम नहीं पहुंची थी. NDRF टीम के द्वारा आज सुबह रेक्यू शुरू किया गया, जिसके कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला गया, घटना स्थल पर मौजूद युवक के परिजन व ग्रामीणों का कहना है कि अगर NDRF की टीम समय पर पहुंच जाती तो ब्रह्मदेव को निकाला जा सकता था, वही NDRF की टीम ने बताया कि युवक का शव गहरे पानी में था जिसके वजह से शव को निकालने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन शव को बाहर निकाल लिया गया है, जिसके बाद परिजनों ने इसकी पहचान भी कर ली है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा, इधर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा