देवघर:- प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

111 वर्ष की बुजुर्ग महिला मतदाता ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

चुनाव आयोग से मिली सुविधा का उपयोग कर बुजुर्ग (सीनियर सिटीजन) व दिव्यांग वोटर पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। आज सोमवार को घर-घर पहुंचकर पोलिंग टीमों ने मतदाताओं का पोस्टल बैलेट से वोट डलवाया। साथ ही पोलिंग टीम ने वोट की गोपनीयता व निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का शत प्रतिशत पालन किया।

इसके अलावा आज और कल दो दिन 85 प्लस व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की स्वीकृति दी गई है। साथ ही मतदान में गोपनीयता का पूरी तरह ध्यान रखा जाता है। इसके अलावा वैसे मतदाता जो अपने घर पर किसी वजह से नही है और वो पोस्टल बैलेट से मतदान नही कर पाते हैं तो उनकी सुविधा हेतु दूसरे चरण के तहत 16 व 17 नवंबर को पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा