
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर :– देवघर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी सह समाजसेवी बजरंगी महथा ने विभिन्न गांवों में अपना तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। बजरंगी महथा अपने समर्थकों के साथ आज खेराबारी गांव सहित

दर्जनों गांवों का दौरा किया। साथ ही अपने लिए वोट मांगा।वही जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण जनता ने जीत का आशीर्वाद दिया।इस मौके पर निर्दलीय प्रत्याशी बजरंगी महथा ने कहा कि देवघर की जनता परिवर्तन के मूड में है। इसबार जनता ने बजरंगी महथा को जीत

दिलाने का मन बना लिया।साथ ही उन्होंने कहा कि देवघर विधानसभा से जीत हासिल करने के बाद देवघर विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सहित अन्य जनता की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।


More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन