प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
केंद्र सरकार से भारत रत्न देने की मांग
झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी व संयुक्त बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बिहार केसरी श्री बाबू राजनैतिक विचारक तथा समाज चिंतक थे। बिहार विकास के जनक के रूप में आधुनिक बिहार के निर्माण में इनके अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वे स्वतंत्रता सेनानियों की कतार में अग्रणी थे। आज उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी अपने जीवन में उनके गुणों को उतारने की कोशिश करें।
श्री कुमार ने केंद्र सरकार से यह मांग की है की स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले एवंराष्ट्र के प्रति किए गए अमूल्य योगदान को देखते हुए स्वर्गीय डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
अजय कुमार
प्रदेश उपाध्यक्ष
झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा