
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर जिला कांग्रेस कमिटी ने देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 40 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में तथा प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की149 वीं जयंती पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर

श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के अगुवाई में सम्पन्न कार्यक्रम में जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं तथा पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने भाग लेते हुए कहा कि देश की एकता एवं अखंडता के लिए

अपने शरीर के खून का एक-एक कतरा देश के नाम न्योछावर करने वाली देश को नई बुलंदी पर पहूंचाने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी के कार्य एवं बलिदान को याद रखेगा। वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी कै साथ देश को एक सूत्र में बांधने वाले एकता के मिशाल थे।

जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने बताया कि इंदिरा गांधी एक कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेत्री थीं। दृढ़ निश्चय, साहस, वीरता और संघर्ष की प्रतिमुर्ति थीं। जिनके कुशल राजनीति निर्णय तथा समाजिक न्याय के कारण देश विकसित और शक्तिशाली बना तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी

भूमिका निभाते हुए आजाद देश को वृहद हिंदुस्तान बनाने में छोटे-छोटे 562 रियासतों को विलय कराकर भारत को एक सूत्र में बांधा। दोनों महान विभूतियों को आज देश ही नहीं पुरी दुनिया याद करती है,उनको शत-शत नमन करते हैं।
कार्यक्रम में जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल,नगर अध्यक्ष रवि केसरी,जिला महासचिव गणेश दास,सेवा दल जिला मुख्य संगठक बासुकी पंडित, अर्जुन राउत,आदित्य दूबे, मिथुन, राजद के प्रमोद यादव, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

भवदीय
दिनेश कुमार मंडल
प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमिटी देवघर।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा