कल देर शाम स्थानीय सिटी स्क्वायर होटल के सभागार में प्राइवेट स्कूल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा आयोजित की गयी
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
इस सभा में देवघर और आस पास के ५० से अधिक विद्यालयों ने भाग लिया | इस सभा में प्रमुखतः निम्नलिखित कार्यों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया गया – संगठन में रिक्त पदों के लिए चुनाव, लेखा- बही की प्रस्तुति, सदस्यों के बीच सदस्यता प्रमाणपत्र का वितरण, और विद्यालयों के डिजिटलीकरण के ऊपर एक कार्यशाला का आयोजन | संगठन के संगरक्षक के पद पर अध्यक्ष सहोदया, रामसेवक सिंह गुंजन को चुना गया जबकि सह संगरक्षक के पद पर एस एन प्रसाद, सह सचिव के पद पर पुष्पा सिंह एवं राजीव कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया | संस्था के बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज के विस्तार का निर्णय भी इस बैठक में लिया गया | एस डी मिश्रा, कंचन मूर्ति और सुकान्त ठाकुर को बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज में सर्वसम्मति से शामिल किया गया |
बैठक की शुरुआत प्रेम कुमार के अध्यक्षीय भाषण से हुआ जिसमें उन्होंने संगठन के नींव को रखने वाले श्रीकांत झा समेत उस वक्त के अपने साथियों को याद करते हुए अपनी यात्रा को विस्तृत तौर पर बताया। आज के बदलते परिवेश में संगठन के महत्व एवं एक दूसरे के साथ मिलकर आगे चलने की पद्धति को आत्मसात करने पर विशेष जोर दिया। उन्होने कहा की देवघर को शिक्षा का हब बनाना भी संगठन का लक्ष्य है | इसके उपरांत मुंबई की कंपनी लीड जो शिक्षा की जगत में डिजिटाइजेशन की सुविधा प्रदान करती है, एक कार्यशाला के माध्यम से सभी प्राचार्य एवं सचिव को अपने विद्यालय के अपग्रेडेशन एवं डिजिटलीकरण को बड़े ही सरल पूर्वक स्क्रीन पर दर्शा करके समझाया। उन्होंने जानकारी दी की सी बी एस इ के द्वारा एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग को अनिवार्य कर दिया गया है, और इसे अमल में लाने के लिए कक्षाओं को डिजिटलीकरण करने के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं है। सर्वांगीण विकाश आज के शिक्षा पद्धति की मांग है और ऐसे में तकनीक का हमारे शैक्षणिक संस्थानों में उपयोग बहुत ही आवश्यक है।
संगठन के साथ जुड़ने वाले नए विद्यालयों में देवघर संत फ्रांसिस, जसीडीह संत फ्रांसिस, मॉडर्न पब्लिक, इंडियन हेरिटेज शामिल है। संगठन के उपाध्यक्ष अभिषेक आनंद ने जानकारी दी की आज देवघर के कुछ बचे हुए विद्यालयों के हमारे संगठन में जुड़ने से हममे काफी उत्साह है और साथ ही अगर अब भी कोई विद्यालय हमारे संगठन से नहीं जुड़ा है तो उनका ह्रदय से स्वागत करने की बात कही | उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य देवघर के सारे विद्यालयों को एक मंच पर लाकर पूरे शहर के शैक्षणिक माहौल में क्रांति लाना है | सभी विद्यालयों की शिक्षा पद्धति बेहतरीन हो एवं इस शहर के बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हो सके ऐसी संगठन की मनोकामना है।
संगठन के कोषाध्यक्ष वैभव शंकर ने बताया की सभी विद्यालयों का मुख्य लक्ष्य एक दूसरे का पूरक बनना है न की एक दूसरे से स्पर्धा में रहना | ऐसे माहौल से सबों को एक दूसरे से सीख कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और शहर के शिक्षा प्रदान करने के स्तर में बढ़ोतरी होती है | बैठक के अंत में सदस्यों के द्वारा ही मनोरंजक माहौल बनाने के उद्देश्य से गाने का कार्यक्रम किया गया जो एक रंगारंग कार्यक्रम में तब्दील हो गया | प्रेम कुमार, विनीता मिश्रा एवं इशांत कुमार के द्वारा खूबसूरत गीत की प्रस्तुति से मौजूद सभी लोग झूमने पर मजबूर हो गए | मंच सञ्चालन संगठन सचिव दीपक कुमार के द्वारा किया गया |

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा