देवघर से प्रेम रंजन झा
देवघर। सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा को एसीबी द्वारारिश्वत लेने के आरोप रंगे हाथो पकड़े जाने के बाद आज पूर्व सिविल सर्जन सह तत्काकालीन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर चौधरी को सिविल सर्जन बना दिया गया। बताते चले की 2 दिन पूर्व देवघर के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ रंजन सिंह को दुमका एसीबी की टीम ने आसनसोल के एक व्यक्ति से मधुपुर में संचालित अस्पताल के लाइसेंसीकारण के लिए दुमका एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगो हाथ गिरफ्तार कर लिया था। डॉ सिन्हा के गिरफ्तारी के बाद देवघर में सिविल सर्जन का पद खाली हो गया था। सिविल सर्जन के नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी विशेष कर सिविल सर्जन कार्यालय से निकासी होने वाले आए- व्यय में समस्याएं उत्पन्न हो रही थी। राज्य सरकार ने आज तत्कालीन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर चौधरी को सिविल सर्जन बना दिया है। डॉ चौधरी सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। उनके सिविल सर्जन बनने पर सदर अस्पताल के उपअधीक्षक डॉ प्रभात रंजन, डॉक्टर चितरंजन पंकज समेत दर्जनों चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मी और कार्यरत कंपनियों के पदाधिकारी ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया और बधाई दी। इधर डॉक्टर चौधरी के सिविल सर्जन बनने की खबर के साथ ही सरकारी गैर सरकारी लोगों की के द्वारा बधाइयां देने वालों का ताँता लग गया है।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा