देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
भारत विकास परिषद देवघर शाखा ने आज भव्य रूप से उपाध्यक्ष – महिला एवं बाल विकास कंचन शेखर के बरमसिया स्थित आवास पर सामूहिक कन्या पूजन समारोह आयोजित किया। आज दुर्गाष्टमी और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एक साथ होने का सुखद संयोग था। ऐसे पावन अवसर पर राष्ट्रीय समिति ने सभी शाखाओं से कन्या पूजन और उनके कल्याणार्थ कार्यक्रम करने को निर्देशित किया था।

देवघर शाखा ने 25 कन्याओं और एक बटुक को समवेत बैठाकर तथा उनके सामने परिषद के सदस्यों और अतिथियों ने बैठकर एक-एक कन्या का पूजन किया। सबने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर, आरती उतार कर एवं अक्षत और पुष्प वर्षा कर कन्याओं का पूजन किया और आशीर्वाद लिया। कन्याओं का पूजन के पश्चात उनका मुंह जूठन कराया गया। साथ में सभी कन्या और बटुक को उपहार स्वरूप एक-एक टिफिन बॉक्स, ड्राइंग बुक, खाने का पैकेट और टॉफी प्रदान कर उनका सत्कार किया गया और माता के जयकारे लगाए गए, दुर्गा महिमा गाये गए।

इससे पूर्व परंपरा के अनुसार वंदे मातरम गीत गाकर तथा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर उपस्थित सदस्यों ने पुष्पांजलि और दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया गया। सभी कन्या और बटुक को राष्ट्रीयता का महत्त्व बताते हुए राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान कंठस्थ रखने को बताया गया।

आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष आलोक मल्लिक, अतिथि डॉक्टर सुभाष चंद्र राय, संरक्षक डॉ सुनील सिन्हा, संगठन सचिव एसपी भुईयां बिलास, कोषाध्यक्ष रंजीत बरनवाल, उपाध्यक्ष महिला विकास श्रीमती कंचन शेखर, सदस्य रामकिशोर सिंह, प्रीति कुमारी, विनीता मिश्रा, सोमेश दत्त मिश्रा, संजय बंका, बिपिन मिश्रा, इं. संतोष सिंह, इं. अभय कुमार, शशि शेखर सिंह, रुमी मल्लिक, मौसमी भुईयां, किरण बरनवाल तथा उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ तथा कई अन्य अतिथि उपस्थित थे। दुर्गोत्सव के माहौल में भव्य रूप से कन्यापूजन समारोह से सभी हर्ष और उल्लास से सराबोर नजर आए तथा जय माता दी का जयकारा लगाया।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन