नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

नव वर्ष को लेकर बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

नव वर्ष को लेकर बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व सुगम जलार्पण के पुख्ता इंतजाम:- उपायुक्त

उपायुक्त ने बाबा मंदिर प्रांगण को अतिक्रमण मुक्त बनाने का दिया निर्देश

मंदिर प्रांगण व कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देवघर से प्रेम रंजन झा
नव वर्ष के आज पहले दिन की वजह से आज के दिन की महत्ता बढ़ जाती है। ऐसे में नव वर्ष को लेकर बाबा मंदिर में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल सागर बाबा मंदिर पहुच कर विधि व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

इसके अलावे उपायुक्त श्री विशाल सागर ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए चल रही गतिविधियों आदि का जायज लिया। साथ ही मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में सुलभ जलार्पण को लेकर की गई व्यस्थाओं का उपायुक्त ने जायजा लिया। साथ ही उपायुक्त ने बाबा मंदिर प्रांगण को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया, ताकि मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। आगे उपायुक्त ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने, मंदिर में पॉलिथीन व थर्मोकॉल की जगह दोना पत्तल, मिट्टी, बॉस के डलिया का उपयोग करने के अलावा मंदिर के संपर्क पथों को अतिक्रमण मुक्त बनाये रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की आज होने वाली अप्रत्याशित भीड़ का अनुमान लगाते हुए पहले से हीं सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं की कतार ज्यादा दूर तक न जाय व लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन का प्रयास है कि बाबा मंदिर आए हुए देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा महैया कराई जाए। साथ हीं उपायुक्त द्वारा नव वर्ष की शुभकामना देते हुए जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा कि विधि व्यवस्था को कायम रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

*इस दौरान उपरोक्त के अलावा* गोपनीय प्रभारी श्री प्रशांत लायक, जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, जिला साख्यांकी पदाधिकारी, मुख्य प्रबंधक श्री रमेश परिहस्त, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, बाबा मंदिर थाना प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी व मंदिर कर्मी आदि उपस्थित थे।