देवघर से प्रेम रंजन झा
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पार्टी का विधानसभा के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन एवं पैनल बनाने के लिए प्रदेश स्तरीय तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमिटी का गठन कर दिया है, जिसके चेयरमैन गिरिश चोड़ानकर तथा सदस्य प्रकाश जोशी एवं पुनम पासवान बनाए गए हैं। जो दोपहर बाद दुमका परिसदन में संथाल परगना के पांच जिले साहेबगंज,पाकुड़, गोड्डा, देवघर तथा दुमका के सभी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारी करने वाले नेताओं से मुलाकात कर उनसे बिंदु वार बात कर तथा विधानसभा से ऐसे नेताओं का पैनल तैयार कर राष्ट्रीय नेतृत्व को सोंपेंगें।
इस निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने स्क्रीनिंग कमिटी सीधे दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां इस कार्यक्रम के समन्वयक जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के अगुवाई में दिनेश कुमार मंडल,अवधेश प्रजापति,राजेंद्र दास,रवि केशरी आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा