नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

अर्जुन नगर हॉल्ट में बच्ची के साथ महिला आई ट्रेन के चपेट में, मासूम बेटा के सामने मां बहन की हो गया दर्दनाक मौत

 

देवघर देवीपुर से युगल यादव का रिपोर्ट

जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुरा और शंकरपुर रेलवे स्टेशन के बीच नव घोषित अर्जुन नगर हॉल्ट में अपनी बच्ची के साथ एक विधवा महिला ट्रेन के चपेट में आ गई, जिससे घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई। जानकारी हो कि महिला सिंगटूटा निवासी टुंपी देवी अपने साथ बेटा बेटी को साथ में लेकर अपने ससुराल ससुराल फतेहपुर जामताड़ा से माइके मथुरापुर गांव आ रही थी। जो जामताड़ा रेलवे स्टेशन से आसनसोल झाझा यूएमयू रेलगाड़ी पर चढ़ी और अर्जुन नगर हॉल्ट में उतरी। महिला टुंपी देवी उम्र 25 वर्ष पिता कोसून नापित व पति स्व पांडव भंडारी साथ में बेटा शिवम कुमार 8 वर्ष और बेटी नंदनी कुमारी उम्र 5 वर्ष के साथ प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर उतरी और गाड़ी आगे चली जाने के बाद प्लेटफॉर्म 1 की और से पटरी पार कर माइके आती। इतने में उसकी बेटी मामा घर आने की खुशी से
प्लेटफॉर्म 1 की और से पटरी पार कर रही थी, तभी जसीडीह स्टेशन की ओर से मधुपुर की तरफ जन शताब्दी एक्सप्रेस तेज रफ्तार में गुजर रही थी। वहां मौजूद देवेंद्र यादव टिकट बुकिंग काउंटर से ट्रेन आने का शोर मचाया। शोर सुनकर युक्त महिला बेटी को बचाने दौड़ी। तभी पोल सांख्य 308/31दोनों ट्रेन के चपेट में आ गया और दोनों को घसीटते हुए बहुत दूर ले गया। जबकि बेटा घटना स्थल पर बाल बाल बच गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि गाड़ी हल्ला सुनकर उसका बेटा पीछे हट गया। जिससे उसकी जान बच गई। उक्त महिला की शादी गत करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। लोगों नेघटना की सूचना पाकर देवीपुर थाने। की पुलिस पहुंची और छानबीन किए। परंतु उनका क्षेत्र नहीं रहने के वजह से बाद में जसीडीह थाने की पुलिस पहुंची और दोनों शव पंचानमा करते हुए लाश को जप्त किया। उसके बाद पोस्ट मोर्डम हेतु देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर मां और बहन ट्रेन के चपेट में आने का बयान देते हुए शिवम ने बताया कि जिस ट्रेन उतरे वह आगे गई और बहन जिधर पार हो रही उधर से एक ट्रेन आई जिसमें दोनों को उठा ले गया। अबोध बालक की ये बयां सुनकर सभी की रोंगटे खड़ी हो गई। लोगों ने बताया कि ओभर ब्रिज नहीं से घटना घटी और अप दिशा को और रेलवे लाइन घुमावदार है, जिससे डाउन की ओर जाने वाली ट्रेन दिखाई नहीं पड़ती। जबकि पास ही ईएमयू रुकती है। स्वाभाविक है जब ईएमयू खुली तो लोग पटरी से ही क्रॉस करेंगे और उधर से आने वाली ट्रेन किसी को भी चपेट में ले सकता है। घटना में एक अन्य महिला बाल बाल बच गई। घटना स्थल पर कोहराम मच गया। लाश का पहचान मुश्किल हो रहा था। घटना की सूचना पर पटरी के बीच से शव को शिन्यख्यात मधुपुर आरपीएफ और जसीडीह पुलिस ने संयुक्त रूप से किया। मृतिका का पति का नाम स्व पांडव भंडारी का गत 2019 में दुमका स्थित मोदी जी का रैली में भाग लेने जाते समय ट्रक और मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। मौके पर राम बच्चन सिंह एएसआई जसीडीह थाना, आरपीएफ मधुपुर एएसआई एस कमाल, एएसआई पी यादव, राम शंकर प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुरेश पासवान, दल बल जसीडीह जीआरपी, जसीडीह थाने, मधुपुर आरपीएफ पहुंचे थे।