नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले प्रेस वार्ता का आयोजन

 

देवघर से प्रेम रंजन झा

 

देवघर-बैद्यनाथ शंकर नेत्रालय के सभागार में वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गनाइजेशन (WORC) के बैनर तले एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि देवघर के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एन डी मिश्रा को पूरी में एसोसिएशन ऑफ़ कम्युनिटी ऑफ़ थर्मोलॉजीस्ट ऑफ़ इंडिया (acoin) के नेशनल कॉन्फ्रेंस पूरी में 2023-24 का ACOINian ऑफ़ द ईयर 2033-24 अवार्ड से नवाज़ा गया है।ज्ञात हो कि एसोसिएशन ऑफ़ कम्युनिटी ऑफ़ ऑप्थलमोलॉजिस्ट ऑफ़ इंडिया (acoin) जो नेत्र चिकित्सकों के लिए संस्था है, द्वारा हर वर्ष यह पुरस्कार देश के वैसे गिने चुने शख्सियतों को दिया जाता है जिन्होंने अपने व्यवसायीक क्षेत्र से इतर समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।डॉ एन डी मिश्रा ने बताया कि उन्हें यह पुरस्कार उनके द्वारा मगडीहा व आस पास के क्षेत्रों में किये गए शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसंख्या नियंत्रण कार्यों के लिए दिया गया हैं।
ज्ञात हो कि मगसीहा गांव के पूर्ण रूपेण जनसंख्या नियंत्रित गांव होने से उत्साहित वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गनाइजेशन (WORC) के संस्थापक डॉ एन डी मिश्रा द्वारा समुचित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसंख्या नियंत्रण के लक्ष्य को लेकर सोनारायठाढ़ी प्रखंड के बींझा, पिपरा, भूरा, जमुआ, माहापुर एवं खजूरिया पंचायत के दस गांव को गोद लिया गया हैऔर उसपर लगातार कार्य किया जा रहा है।वहीं उन्होंने नवरात्रा को लेकर कहा कि हमारे द्वारा दुर्गा पूजा कर लेना भर ही हमारी जिम्मेवारी नहीं बल्कि ये व्यवस्था करना भी है कि हमारी आने वाली पीढ़ी भी इसी हर्ष और उल्लास के साथ पूजा मनाते हुए सामाजिक व्यवस्था में बदलाव के लिए सुदृढ़ हो सके।