देवघर से प्रेम रंजन झा
देवघर-शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में भी अब रक्तदान को लेकर काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है।वैसे तो बाबा नगरी में रक्तदान के क्षेत्र में समीर मिश्रा जैसे कई युवा अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।पर समीर मिश्रा जैसे कुछ एक यैसें भी युवा हैं जिनमें रक्तदान करने और करवाने को लेकर एक अलग सा जज़्बा दिखता है।इन्हीं में से एक युवा हैं सत्यम शांडिल्या,जिन्होंने किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जरूरत के लिहाज़ से अपना रक्तदान कर उन्हें मदद करते हुए ए2 बी पोजेटिव रक्त दान किया है।रक्तदानी सत्यम शांडिल्या ने किया 7वीं बार रक्तदान किया है।वहीं रक्तदान करवाने को लेकर युवाओ में उत्साह का संचार करने में समीर अपनी महती भूमिका में रहते हैं।समीर ने कहा कि बाबा नगरी में बिहार राज्य के लोग भी ईलाज के लिए पहुंचते हैं,ऐसी स्थिति में रक्तकोष में रक्त हर वक्त उपलब्ध हो यह चिंता सताते रहता है।इन सभी चीजों को देखते हुए में अपने मित्रों और सहयोगियों से रक्तदान के लिए आग्रह करता रहता हूँ और नतीजा है कि आज रक्त कोष से लोगों को रक्त उपलब्ध करवाया जा रहा है।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा