देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर के एक निजी होटल के सभागार में द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सबसे पहले पिछले दिनों दिवंगत हुए पत्रकार रवि प्रकाश के परिजनों और देवघर के पत्रकार जयदीप तिवारी को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इसके अलावा आगामी 29 सितंबर को द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के सभी सदस्यों संग एक स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. इसके अलावा दिनांक 24 सितंबर को वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू करने का भी निर्णय लिया गया. द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष अनल मिश्रा ने कार्यकारिणी के समक्ष सभी प्रस्ताव रखा। सभी प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस बैठक में द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के उपाध्यक्ष अनल मिश्रा और रंजीत कुमार के अलावा सचिव राजेश किशोर, संयुक्त सचिव शिवम मिश्रा और अनूप राय, कोषाध्यक्ष अरुण केसरी, सह कोषाध्यक्ष पप्पु कुमार यादव, कार्यकारिणी सदस्य परमजीत कुमार, जीतन कुमार, आर्यन राजा, अनीता चौधरी, उपेंद्र बरनवाल, मोहम्मद इम्तियाज़, मिन्हाजुद्दीन अंसारी, युगल प्रसाद यादव, संजय यादव उपस्थित रहे। यह जानकारी क्लब के प्रवक्ता उत्तम आनंद वत्स ने दी.

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा