देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवीपुर एम्स में विस्थापित रैयतों के आश्रितों को एवं 75% स्थानीय व्यक्तियों को एम्स के डायरेक्टर द्वारा नियुक्ति में तरजीह न देने एवं देवघर सदर अस्पताल के बारे में हुई विस्तृत चर्चा
देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं आरजीपीआरएस के प्रदेश के सह संयोजक डॉक्टर अमित कुमार झा ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके आवास पर मुलाकात की

मुलाकात के दौरान देवीपुर एम्स में विस्थापित रैयतों के आश्रितों को तथा 75% स्थानीय व्यक्तियों को एम्स के डायरेक्टर द्वारा नियुक्ति में तरजीह न देने तथा देवघर सदर अस्पताल के बारे में विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही निबंधित गोचर तथा गैर निबंधित गोचर के बदले गोचर जमीन उपलब्ध कराने के मामले पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
उक्त अवसर पर इंटक नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर सौरभ वार्ष्णेय द्वारा विस्थापित परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय व्यक्तियों को नौकरी देने में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है जबकि झारखंड सरकार द्वारा 75% स्थानीय व्यक्तियों को नौकरी देने की बात कही गई है ।

उक्त अवसर पर इंटक के नेताओं ने देवघर सदर अस्पताल में आम जनता को अनवरत मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया ।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने देवीपुर एम्स में विस्थापित रैयतों के आश्रितों को एवं 75% स्थानीय व्यक्तियों को नौकरी मिलने के मामले में कारगर कदम उठाने का इंटक के दोनों नेताओं को आश्वासन दिया।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा