देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल सागर के निर्देशानुसार राजकीय श्रावणी मेला,2024 के अवसर पर श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा व सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अहले सुबह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर श्रीमती सागरी बराल ने रुटलाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान बाबा मंदिर, क्यू काॅम्प्लेक्स मंदिर प्रांगण, फुट ओवर ब्रिज, संस्कार मंडप, नेहरूपार्क के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर कतारबद्ध जलार्पण को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु स्पाईरल की व्यवस्था, बैरिकेटिंग, दंडाधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ स्वच्छ शौचालय, पेयजल की दुरूस्थ सुविधा हेतु विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उन्होंने कतारबद्ध जलार्पण को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, ताकि सुलभ और सुरक्षित जलार्पण श्रद्धालु कर सके।

More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*