नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

आजसू के केंद्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद शाह ने पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो से की मुलाकात

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के रांची कांके स्थिति आवास पर आगामी विधानसभा चुनाव हेतु मुलाकात की और संथाल परगना के संगठन पर विषेश चर्चा हुई, आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इस बार आजसू पार्टी भी पूरे दम खम के साथ संथाल परगना में भी अपनी दावेदारी पेश कर चुनाव लड़ेगी और साथ ही साथ पूरे प्रदेश में एनडीए गठबंधन की सरकार पुनः स्थापित की जाएगी केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने कहा की इस समय हेमंत सोरेन का कार्यकाल जो कि अंतिम पड़ाव पर है और यह अंतिम सत्र भी उनका चल रहा है क्योंकि उनके कथनी और करनी में बहुत ही फर्क देखा गया प्रदेश की जनता को जो उन्होंने घोषणा पत्र में लिखा था जिसे लोग आकर्षित होकर उन्हें वोट किया और सत्ता में बिठाया लेकिन आज अंतिम समय तक वह पूरा नहीं किया गया बहुत सारा ऐसा मुद्दा है जो कि अभी भी विक्षुब्ध है इसलिए झारखंड की जनता अब जाग चुकी है और इनके बहकावे में अब नहीं आएगी , इस कुंभकरणी निद्रा में सोई सरकार को इस बार उखाड़ फेंकने के लिए आजसू पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है और इस बार एनडीए गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ झारखंड में बनने जा रही है और डबल इंजन की सरकार से ही राज्य और के देश का विकास हो सकता है इस मुलाकात कार्यक्रम में केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह, संगठन सचिव जितेंद्र कुमार चौधरी,पुर्व छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्की मेहरा , देवीपुर प्रखंड पुर्व प्रभारी प्रकाश कुमार मंडल मुख्य रूप से महजुद थें।।