देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर:-मातृ मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में इनर व्हील क्लब ऑफ बाबाधाम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाना था।इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 के रूबी वर्ष के उपलक्ष में क्लब द्वारा 40 पौधे लगाए गए, जिनमें फलदार पेड़, फूलदार पौधे और औषधीय पौधे शामिल थे। मातृ मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में इनर व्हील क्लब ऑफ बाबाधाम के निधि राज ने कहा, “वृक्षारोपण हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें ऑक्सीजन प्रदान करता है, वायु प्रदूषण को कम करता है और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में मदद करता है।”

कार्यक्रम में 50 छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया और पौधों को लगाने में सहयोग किया। यह कार्यक्रम को सफल बनाने में मातृ मंदिर विद्यालय की प्राचार्य बिशु किरण तथा अन्य शिक्षकों के अलावा क्लब प्रेसिडेंट निधि राज ,सचिव रीमा केशरी तथा कोषादिक्ष प्रियंका अग्रवाल के साथ सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा