नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रत्येक घर में निमंत्रण देने हेतु बैठक

देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट

देवघर।राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु वार्ड नंबर 23 बिलासी के शिव वाटिका के सभागार में वार्ड नंबर 23 के संयोजक संजीव जजवाड़े के नेतृत्व में वार्ड वासियों के साथ प्रत्येक घर में निमंत्रण देने हेतु बैठक की गई इस बैठक में निर्णय लिया गया भगवान श्री राम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण देने हेतु वार्ड के प्रत्येक घर में राम भक्तों की टोली निकलेगी एवं सभी सनातनी बंधु भाई को प्रत्येक घर में अक्षत भगवान चित्र एवं पंपलेट दिए जाएंगे साथ ही साथ अपने आसपास के मंदिरों में 22 जनवरी को रात्रि में दीपावली की ही तरह दीप जलाना है और दीपावली मनाना है 500 बरस के बाद राम मंदिर का सपना सरकार हो रहा है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संजीव जजवाड़े अरुण झा प्रवेश जजवाड़े राकेश कुमार निरंजन कुमार कालीचरण मिश्र सुनील कुमार गुप्ता रामेश्वर मोदी विक्रम सिंह वरुण कुमार मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे साथ ही साथ इस कार्यक्रम हेतु एक टोली का भी निर्माण किया गया है टोली संख्या एक प्रयागी तिवारी मुरली पांडे कालीचरण मिश्रा टोली संख्या दो वरुण मिश्रा सुधांशु जजवाड़े निरंजन मिश्रा टोली संख्या 3 विशेश्वर ठाकुर महेश मिश्रा राजीव मिश्रा टोली संख्या चार परेश जजवाड़े विजय झा संजीव मिश्रा को बनाया गया।