भारतीय जीवन बीमा निगम देवघर शाखा में एमडीआरटी सम्मान समारोह आयोजित
देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर।आज राज नारायण मिश्र सीएमएस क्लब मेंबर ने एमडीआरटी 2023 में अपना स्थान सुनिश्चित किया। उन्होंने मौके पर कहा कि उसे प्राप्त करने में सभी पालिसी होल्डर बीमाधारक जिनकी संख्या 2123 है सभी का योगदान सराहनीय है। इसलिए सभी बीमाधारक धन्यवाद के पात्र हैं। सभी बीमा धारक का सहयोग आगे भी प्राप्त होता रहेगा जिससे उनकी सेवा करने में प्रोत्साहन मिलता रहेगा। उत्कृष्ट सेवा का अवसर प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने सभी- बीमाधारक को पुनः अन्तर्मन से धन्यवाद दिया।जबकि एमडीआरटी सम्मान समारोह देवघर शाखा कार्यालय में सम्पन्न हुआ। उस कार्यक्रम में स्थानीय ब्रांच मैनेजर मनिष कुमार, सह ब्रांच मैंनेजर दिलीप कुमार, राहुल कुमार, सचिन सिंह,एचओडी.- विशाल सिंह, प्रतीक आनंद, विधु भूषण प्रसाद, अमृत दास, सुरेश कुमार सिंह एवं देवघर -शाखा के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*