देवघर से प्रेम रंजन झा
देवघर।अधीक्षक उत्पाद, देवघर के निर्देशानुसार नववर्ष के अवसर पर एनएच और स्टेट हाईवे के किनारे अवस्थित होटलों एवं ढाबों में अवैध मदिरा के बिक्री पर रोकथाम हेतु छापामारी अभियान के क्रम में आज *जसीडीह, पाथरोल व सारठ थाना*तथा देवीपुर थाना अंतर्गत विभिन्न होटलों एवं ढाबों*में छापामारी कर अवैध महुआ चुलाई शराब एवं विदेशी शराब बरामद कर जब्त किया गया । छापामारी के क्रम में *मां सीता ढाबा, खोरीपानन, माँ लाइन होटल, सिरसा, शिव शंकर होटल, सारठ, ओम लाइन होटल, ख़िरवातरी, कैलाश राज लाइन होटल, हाड़ोपुरा, एवं सुजीत लाइन होटल, चितरपुर मोड़* से आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।- जबकि अवैध विदेशी शराब – 01.305 लीटर,अवैध महुआ चुलाई शराब – 40.00 लीटर:ज़ब्त किया गया।वहीं माँ सीता ढाबा, ख़ोरीपानन – विशेश्वर कुमार यादव ( ढाबा मैनेजर) शिव शंकर होटल, सारठ – मनोज राउत (होटल स्टाफ)ओम लाइन होटल, ख़िरवातरी – सुदर्शन कुमार (होटल स्टाफ)कैलाश राज लाइन होटल, हाड़ोपुरा राजनारायण राय (होटल स्टाफ)सुजीत लाइन होटल, चितरपुर मोड़ – संजय यादव (होटल स्टाफ)माँ लाइन होटल – बिकाश कुमार (होटल स्टाफ) सुभाष चंद्र भोक्ता (शराबी) कालेश्वर यादव (शराबी)को गिरफ्तार किया गया।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा