देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर. सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंधरीगादर परिसर मे आठवीं उत्तीर्ण करीब 244 छात्र छात्रों के बीच निःशुल्क साइकिल का वितरण देवघर विधायक नारायण दास, जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान के हाथों वितरित किया गया. इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंधरीगादर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बंका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरिपानन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिघारिया, जोरमो, के करीब 244 छात्र छात्रा उपस्थित होकर विधायक के हाथों साइकिल लिया. इस अवसर पर विधायक श्री दास ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी तथा नियमित विद्यालय आने की सलाह दी. वही जिला उपाध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं आज कदम से कदम मिलाकर लड़का लड़की आगे बढ़ रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहें हैं. इस कार्यक्रम का सफल संचालन मे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रमेश झा ने महती भूमिका निभाई. इस अवसर पर प्रमुख सुलेखा देवी, मुखिया ललन राय, बीस सूत्री अध्यक्ष गुलाब यादव, उपाध्यक्ष विपिन यादव प्रखंड कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मी राउत सहित अन्य प्रखंड कर्मी मौजूद थे.

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा