नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

राजकीय श्रावणी मेला, 2024 को लेकर चौबीसों घंटे एक्टिव रहेगा सूचना सह सहायता केंद्र:- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

राजकीय श्रावणी मेला, 2024 को लेकर आज दिनांक 23.07.2024 को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सहयोग व सुविधा हेतु बनाए गए विभिन्न सूचना सह सहायता केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय श्रावणी मेला को लेकर बनाये गए विभिन्न सूचना सह सहायता केंद्रों में

प्रतिनियुक्त सूचना सह सहायता कर्मियों (उद्घोषकों) को सेवा भाव और पूरे तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग के साथ बिछुड़े हुए श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया जा सके।

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने सूचना सह सहायता केंद्रों में प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ आप सभी सूचना सह सहायता कर्मी श्रद्धालुओं के बीच आवश्यक जानकारी एवं जलार्पण संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएँ प्रेषित करते रहें, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही आगन्तुक

श्रद्धालुओं को राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर आवश्यक सहयोग एवं कतारबद्ध जलार्पण से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी से अवगत कराते रहते हुए चौबीसों घंटे तीनों पालियों में प्रतिनियुक्त सूचना सह सहायता कर्मियों को एक्टिव रहने का निर्देश दिया।