मैत्रेय किड्स स्कूल में जूनियर शाखा का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर।बरमसिया स्थित मैत्रेय स्कूल में जूनियर शाखा के बच्चों के बीच वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कक्षा प्ले ग्रुप, नर्सरी तथा के जी के बच्चों तथा अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता की शुरुआत विभिन्न कक्षा के कप्तान द्वारा अपनी कक्षा का बैनर तथा ध्वज की प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि रीता चौरसिया , डॉ नेहा प्रिया तथा रजनीश सिन्हा ने संयुक्त रूप से खेल की शुरुआत की घोषणा की। सबसे पहले प्ले ग्रुप के बच्चों ने म्यूजिकल ड्रिल की प्रस्तुति दी ।इसके पश्चात नर्सरी तथा K G वर्ग के बच्चों ने बड़े आकर्षक तरीके से म्यूजिकल ड्रिल की प्रस्तुति दी जिसमे बच्चों ने मनमोहक पिरामिड बना सबों का मन जीता। विभिन्न वर्गों के बच्चों के लिए कई आकर्षक खेल रखे गए थे जिसमे प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आब्स्टेकल, रिले, बिस्किट, बैलेंसिंग, साइकिल , पिरामिड, बाल बकेट इत्यादि कई आकर्षक खेलों में बच्चों ने हिस्सा लिया। अभिभावकों के लिए भी खेलों का आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित अभिभावकों ने हिस्सा लिया।विद्यालय की प्राचार्य विनीता मिश्र ने कहा प्रत्येक वर्ष विद्यालय में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसे सभी एक उत्सव की तरह मानते है। पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद में विद्यालय के सभी बच्चों के लिए कई विभिन्न स्तरीय खेलों का आयोजन किया जाता है और समापन भी काफी जोशीले अंदाज में होता।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही है।
विभिन्न खेलों के विजेताओं का नाम
प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे
हितांशु, वंश कुमार, दिव्यांश, आयुष, प्रांजल,, अक्षरा, अनुराग, मायरा, साक्षी, विनायक शकर, हार्दिक रंजन, अर्सलम हुसैन, वेदांशी, कुहू, कनिष्का, काशवी, अराध्या, सुमित, आर्य पति, गौरी सिंह, उमायाबीबा, मोहमद रमजान
द्वितीय स्थान
आर्य आरुष, समय, युवान, काशिफ, शनाया सिंह, निलोत्पाल, अंशिका, युवराज सिंह, प्रणबी, साक्षी, रोशनी, आयुषी, अनिक, रोशनी, अनवी, बृष्टि रानी, सौरभ, दर्श गुप्ता, आरव, यश वर्धन, अर्श बासु, सयान हुसैन
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे
अनाया शाह, अंश कुमार, रिया, आदित्य चौहान, आयंश, अकांश, अब्युदय, तान्या केशरी, रेयांश ,ऋषभ, सान्या, शिवानी, इशानी, श्रेयांश कुमार, दिव्य, आरव राज ,आरुष, विश्वजीत, पल्लवी, आधा आधा रिया, सकनबारी, अभि

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन