नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

उपायुक्त श्री विशाल सागर ने सदर अस्पताल में चिकित्सकों के निगरानी में घायलों से मुलाकात कर जाना उनका हालचाल….*

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

*■ सदर अस्पताल में सफाई और विभिन्न वार्डों में मिल रही सुविधा को दिन प्रतिदिन और भी बेहतर करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश….*

*■ उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में इलाजरत मरीजों के परिजनों से बातचीत कर सुविधा व मिल रही व्यवस्था से अवगत हुए…..*

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने सदर अस्पताल पहुंचकर नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत बहुमंजिला ईमारत गिरने के पश्चात हृदय विदारख घटना में रेस्क्यु किये गये सभी चार घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान चिक्तिसकों की निगरानी में इलाजरत सभी घायलों से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और सिविल सर्जन व चिकित्सकों की टीम को विशेष ध्यान देने का निदेश दिया, ताकि घायलों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

इसके अलावे उपायुक्त ने ओ0टी0, आई0सी0यू0, सिटी स्कैन, बर्न यूनिट के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर अस्पताल परिसर की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही ओपीडी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाते हुए बाहत से आने वाले लोगों हेतु बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित का निदेश सिविल सर्जन को दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सदर अस्पताल परिसर में ईलाज करा रहे मरीजों उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधा व व्यवस्था से अवगत हुए। आगे उपायुक्त ने आयुष्मान केन्द्र का निरीक्षण करते हुए आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे लोगों के अलावा जिन्हें आयुष्मान कार्ड की लाभ नही मिल पाया उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं से अवगत कराते हुए आयुष्मान योजना से जुड़ने की जानकारियों से अवगत कराया। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि सदर अस्पताल की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए और आम लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए, ताकि सदर अस्पताल की एक अच्छी छवि बने। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों पूरी सेवा भाव से अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

*■ स्वच्छता पर दे विशेष ध्यान- उपायुक्त….*
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। साथ ही सभी का यह प्रयास होना चाहिये कि लोगों को अस्पताल परिसर में एक स्वच्छ व सुंदर माहौल उपलब्ध करायी जाय। आगे उपायुक्त ने ऑक्सिजन प्लांट के अलावा स्वास्थ्य व्यवस्थओं को और भी बेहतर बनाने के उदेश्य से किये जाने वाले कार्यों की सूची उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निदेश दिया, ताकि आवश्यकतानुसार कार्यों को कराया जा सके।

*इस दौरान उपरोक्त के अलावे* सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, चिकित्सकों की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थें।

You may have missed