नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

राजद का मनाया गया 28वां स्थापना दिवस

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

समीक्षा के साथ साथ पार्टी को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य-सुरेश पासवान

देवघर-स्थानीय एक होटल के सभागार में राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस एक सादे समारोह आयोजित कर मनाया गया।इस दौरान मौके पर राजद जिला अध्यक्ष फणी

भूषन यादव,पूर्व मंत्री सुरेश पासवान,प्रमोद यादव,संजय मंडल,भूत नाथ यादव,दीपू झा,मुकेश यादव,राजद युवा राष्ट्री प्रवक्ता नीतेश यादव सहित बिहार से पहुंचे राजद के नेता

मौजूद थे।वहीं कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंडो के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान बीते 27 वर्षों में पार्टी ने क्या खोया और क्या पाया इस पर समीक्षा की गई।

वहीं उपस्थित अतिथियों ने अपने अपने विचारों को रखा और संगठन की मजबूती पर बल दिया।मौके पर पूर्व मंत्री और राजद नेता सुरेश पासवान ने कहा कि हमलोग आज राष्ट्रीय

जनता दल की 28वां स्थापना दिवस मनाया गया।वहीं श्री पासवान ने कहा कि आज हमारी पार्टी पूरी तरह से जवान हो गया और हमारा उद्देश्य है कि राज्य के सभी विधानसभा में

पार्टी को मजबूत करना है।वहीं श्री पासवान ने कहा कि सामने विधानसभा चुनाव है उसकी तैयारी में लग जाना है।श्री पासवान ने आगे कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू

प्रसाद यादव की सोंच और विचार को जन जन तक पहुंचना है।आज हम सभी यह संकल्प ले रहे हैं की पार्टी के उत्थान और मजबूती के लिए कार्य करेंगे।वहीं जिला अध्यक्ष

फणीभूषन यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना हमारा उद्देश्य है आज हमलोग यहां समीक्षा कर रहें हैं पार्टी कार्यकर्ताओं से राय ली जा रही है कि हमलोगों में क्या क्या कमियां है इन सभी चीजों पर फ़ोकस कर पार्टी में सुधार

करना है।वहीं कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन कुमार,राज कुमार गुप्ता,राजेन्द्र कु यादव,लालमोहन मांझी,राधेश्याम रवानी ,दीपू झा,मनोज दास,विनोद कुमार यादव,लालकिशुन राम,दिवाकर महथा सहित सैकड़ों राजद परिवार सदस्य मौजूद थे।

You may have missed