
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
– जमशेदपुर में आयोजित इनर व्हील क्लब्स, डिस्ट 325 के 39 वार्षिक पुरस्कार समारोह में इनर व्हील क्लब देवघर की आई पी पी सारिका साह (2023-24),अध्यक्ष (2024-25)अर्चना भगत तथा पी पी अंजू बैंकर ने शिरकत की तथा अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते। ye पुरस्कार समारोह डॉ रागिनी रानी की अध्यक्षता में शुरू हुई तथा मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय एडिटर /मीडिया मैनेजर प्रभा रघुनन्दन उपस्थित थी ।इस समारोह में क्लब को सर्वश्रेष्ठ क्लब का खिताब भी मिला, जो देवघर के लिए गर्व की बात है।इसके अलावा सारिका साह को बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड ,कंचन मूर्ति को बेस्ट एडिटर ,अर्चना भगत को

एफ्फिसिएंट सेक्रेटरी ,ज्ञानी मिश्रा को एफ्फिसिएंट आई एस आई ,सीमा मुंद्रा को एफ्फिसिएंट कोषाध्यक्ष का अवार्ड मिला ।- 2023-24 के एसोसिएशन गोल ट्रेलब्लेजर के तहत देवघर क्लब को विभिन्न पुरस्कार प्राप्त हुए जिसमे टेक इम्पावर ,अडॉप्ट एंड बिल्ड ,लीड द यूथ ,बिल्ड ब्रांड

आइडेंटिटी ,जेस्ट फॉर जीरो वेस्ट ,इम्पावर गर्ल श्रेणी में बेस्ट क्लब का अवार्ड प्राप्त हुआ ।इसके अलावा लॉंच पैड ,आई आई एल एम ,राइजिंग स्ट्रॉंग ,राइट्स एंड रेस्पोंसिबिलिटी श्रेणी में आउटस्टैंडिंग क्लब का अवार्ड प्राप्त हुआ तथा सर्वाइकल कैंसर ,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा गौ अन्नपूर्णा में भी प्रशंसा सम्मान पत्र प्राप्त हुए ।

इनर व्हील क्लब देवघर ने विभिन्न सामुदायिक सेवाओं, स्वास्थ्य शिविरों, शिक्षा कार्यक्रमों और सामाजिक सुधार परियोजनाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। क्लब के सदस्यों ने देवघर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा तथा हैप्पी और मॉडल स्कूल बनाना ,सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं वैक्सिनेशन ,गौ अनपूर्णा ,महिला सशक्तिकरण ,कुष्ठ रोगियों के लिए विभिन्न काम ,पर्यावरण संरक्षण तथा शहर का सौंदर्यीकरण ,दिव्यांग सशक्तिकरण ,इत्यादि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

क्लब की पूर्व अध्यक्ष आई पी पी सारिका साह ने इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “यह पुरस्कार हमारे सभी सदस्यों की मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। देवघर के समुदाय की सेवा करने का हमारा उद्देश्य हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, और यह सम्मान हमें और अधिक प्रेरणा देता है।”
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने अपने कार्यों और आगामी योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे वे भविष्य में भी देवघर के समुदाय की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इनर व्हील क्लब देवघर के सदस्यों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए समारोह में उपस्थित सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पुरस्कार समारोह इस बात का प्रतीक है कि निस्वार्थ सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का हमेशा सम्मान किया जाता है।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा