नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

अजसु पार्टी ने किया अंचल कार्यालय में फैले व्यापक भ्रष्टाचार के विरोध में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर प्रखंड कमेटी द्वारा देवघर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में फैले हुए व्यापक भ्रष्टाचार के विरोध में “हल्ला बोल कार्यक्रम” का आयोजन किया गया जिसमें देवघर प्रखंड एवं देवघर अंचल कार्यालय में फैले हुए व्याप्त अनियमितता, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी से की गई | उक्त कार्यक्रम देवघर कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष पप्पू राउत के नेतृत्व में किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह प्रवेक्षक के रूप में आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य उपस्थित रहे | मौके पर आजसू पार्टी देवघर प्रखंड कमेटी की एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य की उपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को ज्ञापन सोपा | उक्त ज्ञापन में 11 सूत्री मांग किया गया :
1. जमीन संबंधी दाखिल-खारिज हेतु अंचल कार्यालय में जमा आवेदनों का अविलंब निष्पादन किया जाए तथा पंजी-2 में दर्ज जीरो प्लॉट की समस्या का जल्द से जल्द उचित एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए।
2. वर्तमान में अबुआ आवास हेतु चयन में पारदर्शिता लायी जाए तथा जरूरतमंद एवं निर्धन परिवार को इसका समुचित लाभ मिलें।
3. मनरेगा अंतर्गत संचालित सिंचाई कूप एवं अन्य योजनाओं का कियान्वयन एवं भुगतान यथाशीघ्र किया जाए ताकि वर्षा से पहले कार्य को पूर्ण किया जा सके।
4. छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति हेतु जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाने में शीघ्रता लाई जाए ताकि गरीब एवं निर्धन परिवार के अध्ययनरत छात्र-छात्राएँ छात्रवृति से वंचित न हो।
5. सभी किसानों को खाद एवं बीज की आपूर्ति समय पर किया जाए ताकि खेती पर निर्भर रहने वाले किसानों को समुचित लाभ हो सके।
6. प्रखण्ड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। अतः भीषण गर्मी को देखते हुए प्रखण्ड में 24 घण्टे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
7. प्रखण्ड/अंचल कार्यालय में पदस्थापित समस्त कर्मियों की उपस्थिति सरकारी नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए ताकि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ग्रामवासियों का कार्य सरलतापूर्वक हो सके।
8. सरकारी योजनाओं में झारखंड आंदोलनकारियों एवं उनके परिवार के आश्रितों को प्राथमिकता दी जाए।
9. सभी पेंशनधारियों का भुगतान नियमित एवं निर्बाध रूप में किया जाए।
10. सभी राशन कार्ड धारियों को राशन समय पर आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा राशन में कटौती बन्द किया जाए।
11. खराब पड़े सभी चापाकलों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।
कार्यक्रम में उपस्थित थे : व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनिल झा, जिला सचिव ऋषिकेश उर्फ सागर मठपती, जिला कार्यसमिति सदस्य आलोक राय, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष पप्पू राउत, चुरामन मांझी, संजीत राउत, त्रिवेणी बैठा, श्याम राउत, विनोद राउत, हीरालाल दास, हीरो महतो पुष्पा देवी, पूजा देवी, नुणावती देवी, गीता देवी, बछिया देवी, सुमन देवी, हबिया देवी, बसंती देवी, रामु राउत, रामेश्वर राउत, इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे |

You may have missed