देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
राजकीय श्रावणी मेला के दौरान जवाबदेही, जिम्मेवारी व सेवाभाव से कार्य करने की आवश्यकताः-उपायुक्त
देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप श्रावणी मेला की तैयारियों को करे पूर्ण-उपायुक्त

राजकीय श्रावणी मेला के दौरान पूर्व की तरह इस वर्ष भी वीआईपी पूजा रहेगी पूर्णरूप से प्रतिबंधित

श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ श्रावणी मेला से जुड़े आवश्यक जानकारियों हेतु बाबा बैद्यनाथ धाम एप्प को करें डेवलप:- उपायुक्त

आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के दौरान की जाने वाली तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभागवार किये जाने वाले कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है, ताकि तय समय अनुसार सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जा सके।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त विशाल सागर ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान जवाबदेही, जिम्मेवारी व सेवाभाव से कार्य करने की आवश्यकता होती है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा बैद्यनाथधाम पहुंचेंगे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं विभागों की बिन्दुवार समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास करें, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा नगरी से एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य स्थान की प्रस्थान करें। इस दौरान उपायुक्त ने आरसीडी, पर्यटन, नगर निगम, जनसम्पर्क विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निगम लिमिटेड, स्वास्थ्य विभाग, जिला नजारत व संबंधित विभाग के कार्य योजना, निविदा निष्तारण व आवंटन राशि की बिंदुआर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देष दिया। साथ ही उन्होंने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंताओं को निदेशित किया कि श्रावणी मेला से जुड़े सभी कार्यों का निविदा निष्तारण कराना सुनिश्चित करें। आगे बैठक के दौरान कांवरिया पथ में बालू बिछाव, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, पानी का छिड़काव, विद्युत व्यवस्था, सूचना केन्द्र, साफ-सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्था, पुलिस ओपी, स्वास्थ्य कैम्प को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया, ताकि ससमय सारे कार्यों को गुणवर्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जा सके। आगे उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और श्रावणी मेला से जुड़े आवश्यक जानकारियों हेतु बाबा बैद्यनाथ धाम एप्प को डेवलप करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री विशाल सागर ने संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों को निदेशित किया गया कि आपसी समन्वय के साथ श्रावणी मेले की तैयारियों में जुट जायें, ताकि मेले की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रह जाय। साथ हीं उन्होंने श्रावणी मेला के दौरान अधिकारियों, दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व संबंधित विभाग से जुड़े मानव बल की प्रतिनियुक्ति से जुड़े कार्यों को तय समय अनुसार पूरा कर लेने का निदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। आगे उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के अलावा पुलिस आवासन, ओपी निर्माण कार्य के अलावा सभी विभागों को आपसी सामंजश बैठाकर कार्य करने का निदेश दिया गया, जिससे कि श्रावणी मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं को देवनगरी आने की एक अच्छी अनुभूति मिल सके।
*इस दौरान उपरोक्त के अलावे* नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर सागरी बराल, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रित्विक श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता शैलेष कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, गोपनीय प्रभारी प्रशांत लायक, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, कार्यपालक अभियन्ता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, विद्युत कार्य प्रमंडल, धनबाद, संबंधित पुलिस पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन